एक मुलाक़ात

 

जब एक मुलाक़ात होती है,
फिर गहरी बात होती है,
अंधा विश्वास पैदा होता है,
भरोसा जड़ पकड़ता है,
कौन जाने कैसी सारी रात होती है,
जब भी एक मुलाकात होती है।।।।

मिलते है उनसे एक बार,
लगता है हर बार बरसो बाद मिले,
खुशी होती है अनजानी सी,
जैसे लाल पीले फूल सावन में खिले,
फिर वही खुशियों की बरसात होती है,
जब भी एक मुलाकात होती है।।।।

देखते है यूं तो बार बार उनको,
हर बार कुछ अलग सा नूर दिखता है,
जी करता है उन्हें उमर भर देखे,
क्योंकि उनको देख कर ही सुकून मिलता है,
उनकी खुशी की हमेशा मन में अरदास होती है,
जब कभी भी एक मुलाकात होती है।।।।

ना मुमकिन सा लगता था पहले,
हमारा उनसे यू मिलना,
पर अब जहां वो जाएंगे,
हमे तो है बस उनके साथ चलना,
मन में सुन रही सच्चे प्यार की पुकार होती है,
जब कभी भी एक मुलाकात होती हैं।।।

देखना अब तो बस इतना है,
उनको हम पर विश्वास कितना है,
शुरुआत है अभी बहुत आगे है चलना,
ज़िन्दगी भर साथ का वादा है करना,
लगता है सारी कायनात मेरे साथ होती है,
जब कभी भी एक मुलाकात होती है।।।।।

कहने चले अपने दिल की बात,
लग रहा था ऐसा उनको भी कुछ कहना था,
उसको खुशी देकर ज़िन्दगी भर के लिए,
अब तो उसका हर ग़म सहना था,
शायद यही भावना प्यार का एहसास होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।।।।

मिल कर उनसे फिर से आज,
मन को खुशी बहुत मिली,
उनको सामने से आता देख कर,
लगा जैसे हवा सावन की चली,
हर बार उनकी अनोखी एक बात होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।

अब वो पल भी आ गया था,
जब दिल की बात जाहिर करनी थी,
आज तो बस हमेशा के लिए मुझको,
अपनी ज़िन्दगी उनके नाम करनी थी,
आज उनको देख खुशी अपार होती है,
जब भी एक मुलाकात होती है।।

हमने उनसे कहा कुछ कहना है हमको,
लेकिन उसने हमसे कहा पहले कुछ कहना है उनको,
हमने उनसे कहा ठीक है पहले आप कहिए,
उन्होंने कहा कोई पसंद है हमको ये बात आप सुनिए,
ये बात सुन कर मेरे उत्साह की सीमा पार होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।।।

कहा उसने हमसे ये बात कैसे बताऊं,
कौन है वो इंसान ये बात कैसे जताऊ,
कहा उनको हमने तुम बोलो आज खुल के,
उसने कहा गलत होता ऐसे मौके पर तुम्हे भूल के,
उनकी हर बात हमेशा मेरे लिए खास होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।

हमने पूछा उनसे बताओ कौन है वो,
कहा उन्होंने हमसे तुम ही हो वो,
सुन कर ये बात दिल मेरा झूम उठा,
देखा ना हो कहीं मैंने सपना कोई झूठा,
सोची थी जो बात वो सच आज होती है,
आज फिर उनसे एक मुलाकात होती है।।।।

पूछा हमने उनसे पहले ये क्यों नहीं बोला,
क्यों तुमने अपने दिल का राज ना खोला,
कहा उन्होंने थोड़ा डरते थे कहने से,
तुमसे जुदा होने के दर्द को सहने से,
दिल की सब बाते अब बयां होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।

दिन में बहुत बार इजहार होता है,
प्यार है उनसे ये इकरार होता है,
आज की मतलबी दुनिया में,
ऐसा प्यार नहीं मिलता,
जो लड़की लड़के को खोने से डरे,
ऐसा यार नहीं मिलता,

दिखाना यही था मुझे इस कविता में,
लड़का लड़की समान है,
प्यार सबसे बड़ी चीज है,
प्यार ही महान है,
सबको प्यार बांटते चलो,
सब में एक सी जान है,
उनको भी प्यार की जरूरत है,
आखिर वो भी तो इंसान है,

काले गोरे में भेद ना करना,
मन में विश्वास होना चाहिए,
जो प्यार करे तुमसे दिलो जान से,
ऐसे हमसफर को खोना ना चाहिए,
भरोसे के जरिए ही ज़िन्दगी पार होती है,
अपने हमसफर से जब एक मुलाकात होती है।।

कहने में कभी देरी ना करना,
अगर प्यार है तुमको किसी से,
क्योंकि प्यार दोस्ती में भी होता है,
और प्यार होता है दिल से,
फिर वो दिन भी सबका आता है,
जब हर कोई बस यही कहता है, --

हर बार उनकी एक अलग बात होती है,
जब भी उनसे एक मुलाकात होती है।।।

The End

 

Comments

Post a Comment