Posts

Showing posts from October, 2022

एक मुलाक़ात

  जब एक मुलाक़ात होती है, फिर गहरी बात होती है, अंधा विश्वास पैदा होता है, भरोसा जड़ पकड़ता है, कौन जाने कैसी सारी रात होती है, जब भी एक मुलाकात होती है।।।। मिलते है उनसे एक बार, लगता है हर बार बरसो बाद मिले, खुशी होती है अनजानी सी, जैसे लाल पीले फूल सावन में खिले, फिर वही खुशियों की बरसात होती है, जब भी एक मुलाकात होती है।।।। देखते है यूं तो बार बार उनको, हर बार कुछ अलग सा नूर दिखता है, जी करता है उन्हें उमर भर देखे, क्योंकि उनको देख कर ही सुकून मिलता है, उनकी खुशी की हमेशा मन में अरदास होती है, जब कभी भी एक मुलाकात होती है।।।। ना मुमकिन सा लगता था पहले, हमारा उनसे यू मिलना, पर अब जहां वो जाएंगे, हमे तो है बस उनके साथ चलना, मन में सुन रही सच्चे प्यार की पुकार होती है, जब कभी भी एक मुलाकात होती हैं।।। देखना अब तो बस इतना है, उनको हम पर विश्वास कितना है, शुरुआत है अभी बहुत आगे है चलना, ज़िन्दगी भर साथ का वादा है करना, लगता है सारी कायनात मेरे साथ होती है, जब कभी भी एक मुलाकात होती है।।।।। कहने चले अपने दिल की बात, लग रहा था ऐसा उनको भी कुछ कहना था, उसको खुशी देकर ज़िन्दगी भर के लिए,...